Renuka Police Line News in Hindi

बुरहानपुर: रेणुका पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बुरहानपुर: रेणुका पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बुरहानपुर की रेणुका पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने पिछले एक वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। विधायक अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को याद किया।

बुरहानपुर में कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न

बुरहानपुर में कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न

बुरहानपुर में कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का सात दिवसीय विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अनुशासन और पुलिस समन्वय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। समापन समारोह में विधायक अर्चना चिटनिस सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।