Nal Jal Yojana News in Hindi

शेखपुरा में पानी की किल्लत, डीएम ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

शेखपुरा में पानी की किल्लत, डीएम ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

शेखपुरा के कारे गांव में पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचीं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीएचईडी की जलापूर्ति लंबे समय से बाधित है, जिसके कारण उन्हें पैसे देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से नल-जल योजना को सुचारू कर नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर परिषद की बैठक में विकास पर मंथन, टूटी पाइपलाइन, सड़क-नाली और जलजमाव की समस्याओं पर सख्त निर्देश

नगर परिषद की बैठक में विकास पर मंथन, टूटी पाइपलाइन, सड़क-नाली और जलजमाव की समस्याओं पर सख्त निर्देश

जहानाबाद नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। नल-जल योजना, टूटी पाइपलाइन, सड़क, नाली, जलजमाव और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों में लापरवाही पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बुरहानपुर नगर परिषद बैठक में जल आवर्धन योजना को लेकर हंगामा, पार्षद धरने पर बैठे

बुरहानपुर नगर परिषद बैठक में जल आवर्धन योजना को लेकर हंगामा, पार्षद धरने पर बैठे

बुरहानपुर नगर परिषद की बैठक में जल आवर्धन योजना को लेकर हंगामा हुआ। गंदे पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए पार्षद अमित नवलखे धरने पर बैठ गए, जबकि अन्य पार्षदों ने भी योजना की समस्याओं पर जवाब मांगा।

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए बने नए नियम, राजपत्र में हुए प्रकाशित

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए बने नए नियम, राजपत्र में हुए प्रकाशित

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण और प्रबंधन के लिए नए नियम राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। इन नियमों में ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियां तय करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव, पारदर्शिता और शिकायत निवारण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है।

टीकमगढ़ में नल-जल योजना पर सवाल, करोड़ों की योजना के बावजूद ग्रामीण पानी से वंचित

टीकमगढ़ में नल-जल योजना पर सवाल, करोड़ों की योजना के बावजूद ग्रामीण पानी से वंचित

टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत फुटेर चक्र 2 में नल-जल योजना के तहत बनी पानी की टंकी और पाइपलाइन के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों की योजना के बावजूद उन्हें पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इस मामले में विभाग और पंचायत के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर बातचीत का ऑडियो