Kanwar Yatra News in Hindi

भोपाल में दिग्विजय सिंह के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल में दिग्विजय सिंह के बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हिंदू धर्म और सनातन आस्था को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांवड़ यात्रा और ‘हर हर महादेव’ के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक लड़ाई अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था को विवाद में नहीं घसीटना चाहिए।

सावन के आखिरी सोमवार पर 3 KM की दंडवत यात्रा, महादेव की भक्ति में लीन दिखे सैकड़ों युवा

सावन के आखिरी सोमवार पर 3 KM की दंडवत यात्रा, महादेव की भक्ति में लीन दिखे सैकड़ों युवा

गोरखपुर के पचदेवरी में सावन के अंतिम सोमवार पर सैकड़ों युवाओं ने करीब 3 किलोमीटर की अनोखी दंडवत यात्रा निकाली। जमीन पर दंडवत करते हुए श्रद्धालु बाबा निंबेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। पिछले चार वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में युवाओं ने मंदिर पहुंचकर परिक्रमा, कुंड में स्नान और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ अमरपुर, 10 हजार कांवरियों ने किया बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव का जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ अमरपुर, 10 हजार कांवरियों ने किया बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव का जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर बांका के अमरपुर स्थित बाबा ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में करीब 10 हजार कांवरियों ने गंगाजल से जलाभिषेक किया। क्षेत्र के कई शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए।

सावन 2026 का पहला सोमवार: काशी से देवघर तक शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों में लंबी कतारें

सावन 2026 का पहला सोमवार: काशी से देवघर तक शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, मंदिरों में लंबी कतारें

सावन 2026 के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम, वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या समेत कई धार्मिक स्थलों पर भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए।

सावन यात्रा पर रेलवे की नजर, श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था

सावन यात्रा पर रेलवे की नजर, श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन, सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था

सावन कांवड़ यात्रा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल, सीसीटीवी निगरानी और स्वच्छता अभियान की व्यवस्था की है। यात्रियों से रेल वन ऐप के जरिए जानकारी लेकर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

जबलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा, श्रद्धालु सुल्तानगंज से लाएंगे गंगाजल

जबलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा, श्रद्धालु सुल्तानगंज से लाएंगे गंगाजल

जबलपुर से आदर्श केसरवानी वैश्य समाज संगठन की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए भव्य कांवड़ यात्रा रवाना हुई। श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावण के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Uttrakhand News: आज शिवरात्रि के पवन पर्व पर करोड़ों यात्रियों ने महादेव को चढ़ाया जल

Uttrakhand News: आज शिवरात्रि के पवन पर्व पर करोड़ों यात्रियों ने महादेव को चढ़ाया जल

आज सावन मास की शिवरात्रि है जिस दौरान करोडों भक्तों द्वारा मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा और इसके लिए मंदिरों में कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हर जगह कई खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे हर तरह रौनक देखने को मिल रही है। कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए वॉलंटियर भी नियुक्त किए गए हैं।

KANWAR YATRA 2024: बम-बम भोले की गूंज में मगन हो, छठे दिन 79 लाख से अधिक कावंड़ियों ने भरा जल

KANWAR YATRA 2024: बम-बम भोले की गूंज में मगन हो, छठे दिन 79 लाख से अधिक कावंड़ियों ने भरा जल

सावन के महीने का आगमन हो चुका है। भक्तों को इस माह का बेसब्री से इंतजार होता है। हरिद्वार जैसे पावन धाम में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है। कावंड़ियों की कावड़ यात्रा चरम सीमा पर है। पटरी और हाइवे से लाखों की संख्या में कावडियां गुजर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रक-ट्रेक्टर से लाखों भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

NAME PLATE : नेमप्लेट वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक… अखिलेश बोले- बुझने वाला है सांप्रदायिकता का दिया

NAME PLATE : नेमप्लेट वाले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक… अखिलेश बोले- बुझने वाला है सांप्रदायिकता का दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे दिया बुझने से पहले फड़फड़ाता है, ये सांप्रदायिक राजनीति का दिया फड़फड़ा रहा है। इसलिए ऐसे फैसले ले रहे हैं। सांप्रदायिक राजनीति खत्म होने जा रही है इसका दुख भाजपा को है।"