Illegal Liquor Smuggling India News in Hindi

छिंदवाड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, वाहन समेत सामग्री जब्त

छिंदवाड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, वाहन समेत सामग्री जब्त

छिंदवाड़ा के चौरई क्षेत्र में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से अवैध विदेशी शराब जब्त की। वाहन से करीब 70.89 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत की गई।