गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर 29 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में संत समाज और श्रद्धालु शामिल होंगे। महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े योगदान को कार्यक्रम में याद किया जाएगा।
