बड़वानी के बृज विहार में पेयजल संकट, 1000 की आबादी परेशान; खबर के बाद नपा ने शुरू किया सुधार कार्य
बड़वानी के बृज विहार में पेयजल संकट, 1000 की आबादी परेशान; खबर के बाद नपा ने शुरू किया सुधार कार्य
बड़वानी के वार्ड-3 बृज विहार कॉलोनी में सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से करीब 1000 लोगों के प्रभावित होने की शिकायत सामने आई है। रहवासियों का आरोप है कि 15 दिनों से नलों में गंदा पानी आ रहा है और सड़क पर सीवरेज बह रहा है। नगर पालिका ने पेयजल सप्लाई रोककर टैंकर से पानी उपलब्ध कराया है और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
भोपाल के यूनियन कार्बाइड प्रभावित 42 मोहल्लों में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गैस पीड़ित संगठनों ने चिंता जताई है। जांच रिपोर्ट में पाइपलाइन से मिलने वाले पानी की शुद्धता पर सवाल उठाए गए हैं। संगठनों ने सरकार से स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पन्ना जिले के ग्राम बराछ में ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना पर गंभीर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में पानी सप्लाई का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर पाइपलाइन कभी चालू नहीं हुई। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जांच और जल्द जल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
गुना के बूढ़े बालाजी, पुरानी छावनी और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दूषित पानी पीने से डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हो गए। जांच में कई बच्चों में पीलिया और हेपेटाइटिस-A की पुष्टि हुई है।
बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत अवल्दा के पुनर्वास स्थल पर नर्मदा पाइपलाइन टूटने और ट्यूबवेल खराब होने के कारण गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। करीब 150 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और कुएं व नदी से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर स्थायी समाधान की मांग की है। प्रशासन ने मामले में संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बड़वानी के वार्ड 20 और 21 में सीसी रोड निर्माण के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जल संकट पैदा हो गया है। कई घरों में पानी की आपूर्ति बाधित है और लोग टैंकरों पर निर्भर हैं। नगर पालिका ने जल्द मरम्मत कर नियमित जल आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
बड़वानी में जलकर और संपत्तिकर में 50% तक बढ़ोतरी को लेकर नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि शहर में केवल 15 दिन ही नियमित जल आपूर्ति हो रही है, इसके बावजूद टैक्स बढ़ा दिया गया है। मप्र उपभोक्ता हितैषी मंच ने बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने भी फैसले का विरोध करते हुए इसे जनता
नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अगर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते तो पेयजल की समस्या सामने नहीं आती।