दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा आज की जाएगी। बुधवार शाम को भाजपा के 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और इसके साथ ही व्यवस्था परिवर्तन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिल्ली सचिवालय से लेकर विधानसभा सचिवालय तक प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में आ चुके हैं। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।