दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और इसके साथ ही व्यवस्था परिवर्तन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिल्ली सचिवालय से लेकर विधानसभा सचिवालय तक प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में आ चुके हैं। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।
कौन बनेगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री?
दिल्ली में मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 फरवरी के बाद विदेश दौरे से लौटने पर विधायक दल की बैठक संभावित है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। इस बैठक के बाद मंत्री पद और अन्य प्रशासनिक नियुक्तियों को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।
दिल्ली सचिवालय में बड़ा फेरबदल संभव
खाली पदों की सूची तैयार: दिल्ली सचिवालय से बोर्ड के खाली पदों और नियुक्तियों की जानकारी मांगी गई है ताकि नए अधिकारियों की तैनाती नियमानुसार की जा सके।
महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव: नई सरकार दिल्ली पर्यटन मंत्रालय और खादी बोर्ड में भी बदलाव कर सकती है।
प्रशासनिक सक्रियता: दिल्ली सचिवालय, विधानसभा सचिवालय समेत सभी विभागों के अधिकारी सरकार गठन से पहले ही एक्शन मोड में हैं।
उपमुख्यमंत्री पद पर मंथन जारी
🔹 उपमुख्यमंत्री पद रहेगा या नहीं, इस पर मंथन जारी है।
🔹 नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत 7 मंत्रियों का कैबिनेट प्रस्तावित है।
🔹 विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक की भी नियुक्ति होगी।
🔹 दिल्ली जलबोर्ड, महिला आयोग, डीडीए में दो विधायकों को सदस्य बनाया जाएगा।
100 दिनों का एजेंडा तैयार हो रहा है
नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले अहम फैसलों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार बनने के 100 दिन पूरे होने पर क्या एजेंडा होगा, इसकी रणनीति अभी से बनाई जा रही है।