Fertilizer Subsidy : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फोरस और सल्फर खादों पर सब्सिडी बढ़ाने के फैसले को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया। सरकार ने किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराने के लिए 37,952 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर की है। इस निर्णय से कृषि लागत घटेगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
