Bhopal Protest News in Hindi

भोपाल में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन, भगवान श्रीराम के कथित अपमान के विरोध में निकाली रैली

भोपाल में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन, भगवान श्रीराम के कथित अपमान के विरोध में निकाली रैली

भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के कथित अपमान के विरोध में लिंक रोड-1 पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाज़ी की गई और संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने नानके पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्कूटी को धक्का देकर “धक्का मार्च” निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की।