कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 सीजन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को प्रमाणित बीज वितरित किए जा रहे हैं। एनएमईओ योजना में सोयाबीन, मिलेट मिशन में ज्वार तथा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत अरहर, मूंग और उड़द के बीज दिए जा रहे हैं। विभाग ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
