आज, 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस 2024 के अवसर पर, मध्य प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। इस विशेष दिन पर देशी और विदेशी पर्यटकों को किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
