1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. लटेरी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर किया मुंडन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लटेरी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर किया मुंडन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि एक युवक नाबालिक लड़की से बातचीत कर रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

By: Naredra 
Updated:
लटेरी में युवक की बेरहमी से पिटाई कर किया मुंडन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विदिशाः लटेरी अंतर्गत ग्राम मोहनपुर खुर्द में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मुंडन करने और उसे पूरे गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक नाबालिक लड़की से बातचीत कर रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर लड़की के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। परिजनों ने न केवल मारपीट की, बल्कि युवक का सिर मुंडवाकर उसे अपमानित करते हुए गाँव की गलियों में घुमाया।

मामला संज्ञान में आते ही लटेरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं युवक के साथ की गई बर्बरता के आरोप में लड़की के परिजनों पर केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की शिनाख्त कर रही है।

विदिशा से संवाददाता विनोद सूर्यवंशी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...