पन्नाः अजयगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां प्रतापपुर गांव के पास सिंहपुर मार्ग पर एक ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्सा चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने और ग्रामीणों के साथ मिलकर पन्ना-अजयगढ़ स्टेट हाईवे पर चक्का जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर चालक पर कड़ी कार्रवाई करने और मुवावजे की मांग कर रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर जब्त किया और पुलिस की समझाइश पर काफी देर के बाद जाम खुलवाया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट