भारत हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाता है। यह दिन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का अवसर है। इसी क्रम में, इस साल 50 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिनमें मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक शामिल हैं।
