1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Teachers Day 2024: आज शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Teachers Day 2024: आज शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

भारत हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाता है। यह दिन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का अवसर है। इसी क्रम में, इस साल 50 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिनमें मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक शामिल हैं।

By: Rekha 
Updated:
Teachers Day 2024: आज शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक होंगे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छह शिक्षक देशभर के 50 शिक्षकों के साथ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे। आज दिल्ली (Delhi) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) इन शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और योगदान के लिए सम्मानित करेंगी।

भारत हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाता है। यह दिन शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का अवसर है। इसी क्रम में, इस साल 50 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जाएगा, जिनमें मध्य प्रदेश के 6 शिक्षक शामिल हैं।

पुरस्कार की विशेषताएं
यह भव्य सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगी। सम्मानित शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जो उनकी शिक्षण क्षेत्र में की गई उपलब्धियों को मान्यता देगा।

मध्य प्रदेश के इन शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
सुनीता गुप्ता – जवाहर नवोदय विद्यालय, डिंडोरी
सुनीता गोधा – शासकीय स्कूल, खजुरिया सारंग, मंदसौर
माधव पटेल – शासकीय स्कूल, लिधौरा, दमोह
प्रेमलता राहंग डाले – भोपाल आईटीआई
प्रो. नीलाभ तिवारी – केंद्रीय संस्कृत संस्थान, भोपाल
यह पुरस्कार शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को न केवल सम्मानित करता है, बल्कि उनकी मेहनत और समाज के प्रति समर्पण को भी प्रोत्साहित करता है।

34 पुरुष और 16 महिलाएं हैं
बता दें कि चयनित 50 पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें 2 दिव्यांग और 1 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के साथ काम करने वाला शिक्षक हैं। 50 शिक्षकों के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के 16 शिक्षक और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...