मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने पिता की अस्थियों को उज्जैन की पवित्र शिप्रा नदी में प्रवाहित करने के बाद अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए काम पर लौट आए। इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजे AMPRI भोपाल में आयोजित "निर्माण उद्योग विकास परिषद" की कॉन्फ्रेंस में उज्जैन मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
