जन्माष्टमी उत्सव

MP News: जन्माष्टमी उत्सव पर सीएम मोहन यादव की घोषणा: हर विकासखंड के एक गांव को बनाएंगे बरसाना

MP News: जन्माष्टमी उत्सव पर सीएम मोहन यादव की घोषणा: हर विकासखंड के एक गांव को बनाएंगे बरसाना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पहले रविवार को दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अनोखा आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कन्हैया बने बच्चे यशोदा बनी मां के साथ पहुंचे थे। ''हर घर कन्हैया-हर मां यशोदा'' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चे छोटे कृष्ण के रूप में सजे हुए थे, उनके साथ उनकी मां भी यशोदा के रूप में सजी-धजी थीं।