बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने JEE और NEET एग्जाम को लेकर एक बार फिर अपना बयान दिया है और काफी तीखी टिपण्णी की है। आपको बता दे कि JEE और NEET एग्जाम को लेकर पुरे देश में बहस छिड़ी हुई है और इसे लेकर लोगों की राय बटी हुई है।
कई लोगों का कहना है कि सत्र खाली रखने से लाख गुना बेहतर है की परीक्षा की जाए वहीं एक वर्ग का कहना है कि जब रोज़ कोरोना के इतने मरीज मिल रहे है तो एक दिन में लाखों बच्चों से परीक्षा करवाना उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा होगा !
JEE/ NEET exams in the middle of a galloping COVID-19 infections, paralysing lockdown effects, a collapsing economy, a monsoon in bloom, Chinese Dragon gobbling our territory, & chors and murderers in Bollywood, is like Jallianwala Bagh where innocent were gunned down.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) September 4, 2020
अब इसी पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने काफी तीखे शब्दों का चयन करते हुए सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आज अपने ट्वीट में लिखा है कि जेईई / एनईईटी परीक्षा सरपट दौड़ने वाले कोविड -19 संक्रमण, लकवाग्रस्त लॉकडाउन के असर के अलावा एक ढहती हुई अर्थव्यवस्था,
खिलते हुए मानसून, हमारे क्षेत्र में चीनी ड्रैगन की गोलाबारी और बॉलीवुड में चोर और हत्यारे के माहौल के बीच जलियांवाला बाग़ की तरह हैं जहां मासूमों को गोलियों से भून दिया जाता था।
हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में जेईई और नीट परीक्षाएं देने वाले छात्रों की तुलना द्रौपदी से की थी और खुद को विदुर जैसा बताया था जो इस स्थिति में विरोध करने के बावजूद कुछ नहीं कर पाए थे।