1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुशांत सिंह का परिवार रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगा

सुशांत सिंह का परिवार रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत सिंह का परिवार रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाएगा

सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही रोज़ कुछ ना कुछ नया सामने आ रहा है। आपको बता दे, रिया ने कल सुशांत की बहनों पर ही केस दर्ज करवा दिया था। यह केस सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए दर्ज करवाया गया था।

इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि रिया चक्रवर्ती की कल रात दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा।

रिया चक्रवर्ती ने कल मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने दवाइयों के सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 430 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और इसे सीबीआई को सौंप दिया है।

ज्ञात हो, रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है और आज एनसीबी कड़े सवालों को रिया के सामने रख रही है।

पिछले दो दिन में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से 14 घंटे पूछताछ की है और इसके तहत रविवार को 6 घंटे और सोमवार यानी कल रिया से 8 घंटे तक पूछताछ हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...