सुशांत केस में जैसे जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे रोज़ नए नए खुलासे हो रहे है। अब इस केस में ड्रग्स का एंगल आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि एनसीबी ने एक और ड्रग पैडलर को हिरासत में लिया है।
आपको बता दे कि हिरासत में लिए गए ड्रग पैडलर का नाम बसित परिहार है और इससे एनसीबी की पूछताछ जारी है।
इसके साथ ही एनसीबी ने कल जिस ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जैद के तौर पर हुई है। जैद ने ही रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का नाम लिया था।
सैमुअल मिरांडा पर मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदने का आरोप है। इसके अलावा एनसीबी ने मुंबई से एक जैद विलात्रा को भी गिरफ्तार किया है।
सीबीआइ रिया से अब तक करीब 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा सुशांत के कुक नीरज सिंह, करीबी दोस्त सैमुअल मिरांडा, स्टाफ केशव और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से भी सीबीआइ ने पूछताछ की। इनसे पहले भी पूछताछ हो चुकी है।