दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत बस अब लोगों की यादों में रह गए है। १४ जून को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
लेकिन अब पूर्णिया में उनके नाम पर एक सड़क और चौक का नाम रखा गया है। मेयर सविता सिंह ने नगर निगम की ओर से सुशांत को श्रद्धांजलि दी और फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है।
वहीं, मधुबनी चौक से माता चौक की ओर जाने वाली सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ कर दिया गया है।
बताते चले, सविता सिंह ने बिहार और भारत सरकार से सुशांत सिंह मामले में सीबीआई जांच की मांग भी की है।
उन्होंने सीएम नितीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे पत्र में लिखा है, “मुझे भारत व बिहार सरकार पर पूरा भरोसा है कि सरकार सीबीआई जांच की अनुमति जरूर देगी।”