1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुशांत केस : ड्रग्स मामले में रिया के घर छापेमारी, सैमुअल मिरांडा हिरासत में

सुशांत केस : ड्रग्स मामले में रिया के घर छापेमारी, सैमुअल मिरांडा हिरासत में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुशांत केस : ड्रग्स मामले में रिया के घर छापेमारी, सैमुअल मिरांडा हिरासत में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती के आवास पर छापेमारी की। अभिनेत्री के सहयोगी सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी की टीम ने तलाशी की और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के आवासों की तलाशी की जा रही है।

बता दें कि रिया और मिरांडा के बीच व्हाट्सएप चैट सामने आई थी जिसमें ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही थी और ड्रग्स कनेक्शन में आरोपी जैद ने भी शोविक और मिरांडा का नाम लिया था।

दरअसल NCB की टीम सैमुअल मिरांडा को अपने साथ ले गई है और गाड़ी में बीच की सीट पर सैमुअल को बैठाया गया है।  एनसीबी की टीम आज सुबह रिया चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा के घर पर सर्च ऑपर्शन के लिए आई थी।

मुंबई पुलिस भी रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए आई एनसीबी की टीम को सुरक्षा देने के लिए आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...