अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रोज़ नए नए खुलासे हो रहे है। रिया के भाई का ड्रग्स बेचने वालों के साथ संबंध है इस बात के पुख्ता सबूत जांच एजेंसी को मिले है और कल देर शाम NCB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रिया के भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी अरेस्ट किया गया है। बता दें कि शुक्रवार की सुबह पहले उसके घर पर एनसीबी ने रेड की थी और वो पूछताछ के लिए शोविक को साथ ले गए थे।
सुशांत केस के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नोरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शोविक के साथ-साथ गिरफ्त में आए ड्रग्स पेडलर बासित और जैद से भी पूछताछ की। सबको साथ बिठाकर सवाल-जवाब किए गए। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा पर भी सवालों की बौछार की गई।
NDPS कानून का सेक्शन 67 नारकोटिक्स ब्यूरो के तहत शोविक की गिरफ्तारी की गई। अब रिया पर शिकंजा कसता जा रहा है और माना जा रहा है कि