रिपोर्ट: नंदनी तोदी
कौशाम्बी: धर्म पर विश्वास करो, अंधविश्वास में नहीं, लेकिन दुनिया में अन्धविश्वास के मामले कम नहीं ही हो रहे। प्रति दिन धर्म के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वाले दुनिया को पानी चपेट में ला रहे हैं। इसी का शिकार एक ससुर भी हुआ। दरअसल, सराय अकिल थाना के अकराबाद गौहाली गांव में गुरुवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग भगवान दास की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त परिवार के लोग पड़ोस के गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।
जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो गाँव में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि हत्या बहु ने की है क्योंकि वो तंत्र-मंत्र क्रिया में शामिल रहती थी। यहां तक कि वह लोगों को बताती थी कि उसके ऊपर देवी आती है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में बहु दिव्यांग ससुर की सेवा भी नहीं करती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया। आपको बता दें, घटनास्थल पर मिले पूजा-पाठ के सामान से हत्या की आशंका बताई गई है।
इतना ही नहीं पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि बहु तंत्र-मन्त्र में अंधविश्वास रखती है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी बहू ने अपना इकबालिया जुर्म भी कबूल कर लिया है। हत्यारोपी बहू को न्यायिक हिरासत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।