1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर: घटिया राहत सामग्री की सप्लाई, होगा मुकदमा

सुल्तानपुर: घटिया राहत सामग्री की सप्लाई, होगा मुकदमा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुल्तानपुर: घटिया राहत सामग्री की सप्लाई, होगा मुकदमा

{ नितिन की रिपोर्ट }

जहां एक ओर देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं कुछ लोग इसकी आड़ में लाभ कमाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

योगी सरकार द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए हर जिले में कम्युनिटी किचन बनाकर जरूरतमंदों को लगातार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

लेकिन अब जबकि ये फैसला लिया गया है कि जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक कच्चा राशन व सब्जी के साथ राहत सामग्री किट पहुंचाई जाए ताकि वह खुद भोजन बनाकर खा सकें।

इसके लिए प्रशासन द्वारा शहर में रहने वाले गरीबों को बांटे जाने वाली किट की खेप आज नगर पालिका सुल्तानपुर को भेजी गई ।

घटिया राशन किट के नगर पालिका में पहुंचते ही हड़कंप मच गया क्यूंकि राहत सामग्री के नाम पर जिले में घटिया आलू , दाल और नमक जैसी जरूरी सामग्रियों की सप्लाई की जा रही है।

जिसके बाद कई सभासदों द्वारा घटिया राहत सामग्री बांटे जाने की शिकायत पत्र भेजकर डीएम सी.इंदुमती से दर्ज कराई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...