1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गन्ना मंत्री ने 21 करोड़ लागत से कराए गए कार्यों का किया लोकार्पण, कही ये बात, पढ़ें

गन्ना मंत्री ने 21 करोड़ लागत से कराए गए कार्यों का किया लोकार्पण, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गन्ना मंत्री ने 21 करोड़ लागत से कराए गए कार्यों का किया लोकार्पण, कही ये बात, पढ़ें

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रेरणा से दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज फर्रुखाबाद की आसवनी ईकाई में 25 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से स्थापित जीरो लिक्विड संयंत्र का उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी एवं उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया ।

लोकार्पण के उपरांत चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि वर्चुअल लोकार्पण के दौरान हमारे विधायकगण, चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धक, जनप्रतिनिधि व किसान भाई जुङे हुए हैं । उनका मैं अभिनन्दन व स्वागत करता हूं ।

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा वर्षों से लम्बित अग्रणेशन की कार्यवाही चीनी मिलों की पूरी करने का कार्य किया है।

उसके लिए मैं अपनी तरफ से, आप सभी की तरफ से एवं किसान भाईयों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का बहुत-बहुत अभिनन्दन व स्वागत करता हूं ।

उन्होंने कहा कि लगातार किसानों के हित के फैसले, लगातार चीनी मिलें ठीक से चलें, समयबद्ध पेराई हो तथा किसानों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पङे। इसकी योजना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने बनाई है।

इसी का परिणाम है कि पिछली सरकारों द्वारा बन्द की गई चीनी मिलों को चलाने हेतु मुख्यमंत्री जी ने अभियान चलाया ।

मैं बधाई दूंगा अपने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को माननीय मुख्यमंत्री जी के कारण, हमारे विभाग के कारण, किसान भाईयों के परिश्रम के कारण आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में चीनी उत्पादन,गन्ने के क्षेत्रफल, एथेनाल के उत्पादन एवं गन्ने की पेराई में नम्बर एक हैं ।

उन्होंने कहा कि हम बचपन से लगातार महाराष्ट्र को अग्रणी भूमिका में देखते थे।लेकिन मुख्यमंत्री माननीय  योगी जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सभी आयामों में चीनी के क्षेत्र में नम्बर एक है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत बधाई देते हैं ।

मंत्री जी ने कहा कि आज लोकार्पण की कार्यवाही सम्पन्न हुई है और मैंने आज जो आंकड़े देखे अपग्रेड करने के बाद पेराई क्षमता बढ रही है ।यह बहुत ही सराहनीय है माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसकी तारीफ की है ।

यह हमारी टीम हमारे अधिकारीगण, किसान भाई, मैं स्वयं एवं मानवीय मुख्यमंत्री जी हम सभी एक टीम का हिस्सा है और जब कहीं भी टीम वर्क के रूप में काम होता है तो उसका परिणाम बेहतर आता है ।

माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप चीनी मिलें किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य करेंगी ।

मंत्री जी ने कहा कि कुल मिलाकर किसान अन्नदेवता है इसलिए किसी भी सूरत में किसान को कोई परेशानी न हो यह हम सुनिश्चित करेंगे ।

अंत में मंत्री जी ने कहा कि हम आखिरी गन्ना जबतक किसान के खेत में है तबतक हम पेराई सुनिश्चित करेंगे यही माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि किसान के आखिरी गन्ने तक चीनी मिल को चलाना है ।

वर्चुअल लोकार्पण के दौरान कायमगंज के उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह, सांसद मुकेश राजपूत के सुपुत्र राहुल राजपूत, चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल, आसवनी प्रबन्धक आर के मिश्रा, मुख्य लेखाकार मेवालाल पासी, कैशियर बलबीर सिंह, चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता, चीफ कैमिस्ट अमित कुशवाहा, सैयद खुर्शीद रिजवी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक इंजीनियर ए पी सिंह, स्टेनो अशोक तिवारी सहित चीनी मिल व आसवनी इकाई के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...