रिपोर्ट : सतीश गुप्ता
फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रेरणा से दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज फर्रुखाबाद की आसवनी ईकाई में 25 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से स्थापित जीरो लिक्विड संयंत्र का उत्तर प्रदेश सरकार के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री सुरेश पासी, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी एवं उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया ।
लोकार्पण के उपरांत चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि वर्चुअल लोकार्पण के दौरान हमारे विधायकगण, चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धक, जनप्रतिनिधि व किसान भाई जुड़े हुए हैं । उनका मैं अभिनन्दन व स्वागत करता हूं ।
चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वर्षों से लम्बित अग्रणेशन की कार्यवाही चीनी मिलों की पूरी करने का कार्य किया है। उसके लिए मैं अपनी तरफ से, आप सभी की तरफ से एवं किसान भाईयों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का बहुत-बहुत अभिनन्दन व स्वागत करता हूं ।
उन्होंने कहा कि लगातार किसानों के हित के फैसले, लगातार चीनी मिलें ठीक से चलें, समयबद्ध पेराई हो तथा किसानों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसकी योजना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने बनाई है। इसी का परिणाम है कि पिछली सरकारों द्वारा बन्द की गई चीनी मिलों को चलाने हेतु मुख्यमंत्री जी ने अभियान चलाया ।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बधाई दूंगा अपने यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को। माननीय मुख्यमंत्री के कारण, हमारे विभाग के कारण, किसान भाईयों के परिश्रम के कारण आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में चीनी उत्पादन,गन्ने के क्षेत्रफल, एथेनाल के उत्पादन एवं गन्ने की पेराई में नम्बर एक हैं ।
उन्होंने कहा कि हम बचपन से लगातार महाराष्ट्र को अग्रणी भूमिका में देखते थे।लेकिन मुख्यमंत्री माननीय योगी जी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सभी आयामों में चीनी के क्षेत्र में नम्बर एक है। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी को बहुत बहुत बधाई देते हैं ।