कोतवाली चंदपा के गांव बघना में एक छात्र ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। फांसी लगाने का कोई कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि छात्र एक के भाई व एक बहन की कुछ साल पहले फांसी लगाए जाने से ही मौत हुई थी।
गांव बघना निवासी गोपाल सिसौदिया पुत्र राम खिलाड़ी सिसौदिया का शव सोमवार का शव बुधवार सुबह गांव में ही घेर पर बनी कोठरी में एंगल से लटका मिला। गोपाल ने साड़ी का फंदा बनाकर अपने गले में डाला रखा था। परिवार के किसी सदस्य के कोठरी में पहुंचने पर घटना सामने आई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली चंदपा प्रभारी बीपी गिरी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। गोपाल के पिता राम खिलाड़ी किसान हैं। गोपाल ने इसी साल गांव अर्जुनपुर के दानपुर इंटर कालेज से 12वीं की परीक्षा दी थी। गोपाल कुल चार भाई एक बहन थे। बताया जाता है कि एक विवाहित बहन व बडे़ भाई ने भी कुछ साल पहले फांसी लगाकर जान दी थी। कोतवाली प्रभारी चंदपा बीपी गिरी ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।