1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा रहे मौजूद

भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा रहे मौजूद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित, पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा रहे मौजूद

रिपोर्ट : सीपी मिश्रा / मोहम्मद आबिद
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आज मोहनदास बाबा मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता भानु त्रिपाठी द्वारा ललिया क्षेत्र के मूर्ति के अनावरण के लिए सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधनसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शिरकत की।

मोहनदास बाबा मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में पहुंचे दोनों नेताओं का जिले की सीमा पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और फिर दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर हवन पूजन किया उसके बाद मंदिर के बाहर लगाए गए फीते को काटकर मूर्ति का अनावरण किया।

भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम में आए सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए मौजूदा सरकार को जमकर कोसा और आने वाले 2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगो से आशिर्वाद मांगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...