प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 9 दिसम्बर को गोरखपुर आयेंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 9 दिसम्बर बुधवार को गोरखपुर आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हवाई यात्रा कर लखनऊ से चलकर सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुचेंगे।
इसके बाद वह सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ 287 पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और मंडल अध्यक्ष से रूबरू होंगे। फिर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय आयेंगे। यहां पर सबसे पहले 10 बजे से गोरखपुर जिला और महानगर के पदाधिकारियों से मिलेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे से गोरखपुर जिला, महानगर और महराजगंज जनपद के मंडल प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने बताया कि अंतिम बैठक दोपहर 2 बजे से होगी, जिसमें मंडल प्रभारी और भाजपा के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता रहेंगे।