प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार शुरू किया
उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों के लिए 3 नवम्बर को वोटिंग होंगी। उससे पहले प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है।
गुरुवार 22 अक्टूबर को सीएम योगी बुलंदशहर पहुंचे और यहां सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी उषा सिरोही के समर्थन में नुमाईश मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
इस दौरान सीएम योगी ने बुलंदशहर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए जो सपना देखा था, केवल बीजेपी ने उनका सपना पूरा किया है। कोई दूसरा दल कभी भी उनके सपनों को साकार नहीं कर सकता है।
यूपी सीएम योगी ने बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडे जान की भीख मांग रहे। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहे। गुंडों का सिर्फ एक ही पता है जहां राम नाम सत्य के अलावा कोई नारा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पहले योगी के संबोधन से पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल्मीकि और शोषित समाज के लिए रात दिन काम कर रहे हैं।
प्रदेश की पूर्व सरकारों ने प्रदेश कौन गुंडों का राज कराया। सड़कों पर खुलेआम गुंडे घूमते थे। गुंडाराज को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने समाप्त किया है। माफियाओं और गुंडों की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कद्दावर नेता व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री किरणपाल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस दौरान सीएम योगी ने ही पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
लाइव: बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ… https://t.co/JlxKa3zbsW
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2020
बता दें कि किरणपाल सिंह मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। किरणपाल सिंह का नाम चर्चित कविता हत्या कांड में भी सामने आया था।