1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करण जौहर के बच्चों की प्री-बर्थडे पार्टी में स्टार किड्स हुए शामिल

करण जौहर के बच्चों की प्री-बर्थडे पार्टी में स्टार किड्स हुए शामिल

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

करण जौहर के बच्चे यश और रूही के प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन पर करीना कपूर, उनके बेटे तैमूर, सोहा अली खान, उनकी बेटी इनाया नाओमी खेमू, एकता कपूर, उनके बेटे रवि, आलिया भट्ट, अमृता सिंह और उनके बच्चे, फराह खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ अन्य लोग पार्टी में पहुंचे।

अब इस पार्टी के फोटो और वीडियो वायरल हो रही है और फोटोज में आपको करीना कपूर को फराह खान और सोहा अली खान संग पोज करते हुए देख सकते हैं।

आपको बता दे कि करण जौहर के घर बुधवार को सेलिब्रेशन के दिन बॉलीवुड़ हस्तियों का जमावड़ा खुब देखा गया। करण जौहर के जुड़वा बच्चों यश और रूही के तीसरे जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए बॉलीवुड के स्टार किड्स उनके घर पहुंचे।

इस पार्टी में आलिया भट्ट भी यश और रूही संग खेलती नजर आईं। आलिया का रूही को गाल पर किस करते हुए एक फोटो सामने आई है इस फोटो में दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा आप यश और रूही को बाइक और अन्य चीजों संग खेलते देख सकते हैं ये दोनों बच्चे अपने समय को एन्जॉय कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8MHc96g5le/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इस पार्टी से सबसे पहले यश और रूही का तैमूर अली खान संग वीडियो वायरल हुआ था इसमें तैमूर और उनकी बहन इनाया खेल रहे थे। पार्टी में एकता कपूर भी अपने बेटे रवि के साथ पहुंची उनके साथ भाई तुषार कपूर भी थे साथ ही एकता ने पार्टी से बेटे रवि का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रितेश देशमुख उनके बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8MAS_VHU1t/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दे कि करण जौहर के बच्चे रूही और यश का जन्म सरोगेसी की मदद से 7 फरवरी 2017 को हुआ था। ये दोनों ही बच्चे बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट हैं और स्टार किड्स के दोस्त भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...