1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. स्टार किड तैमूर अली खान के मासूम चेहरे ने फैंस का खीचा ध्यान

स्टार किड तैमूर अली खान के मासूम चेहरे ने फैंस का खीचा ध्यान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्टार किड तैमूर अली खान के मासूम चेहरे ने फैंस का खीचा ध्यान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने क्यूट अंदाज की वजह से लोगों को पसंद आते हैं। उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जाती हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के शहजादे का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सोशल मीडिया सेंसेशन काफी उदास नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B9N-eW_haUs/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड के मशहूर स्टार किड की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाले तैमूर अली खान वीडियो में रोते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में तैमूर अली खान कार से रोते हुए नीचे उतरते हैं। उनके बाद उनकी मम्मी करीना कपूर भी कार से उतरती हैं। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो तैमूर और करीना का यह वीडियो बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर के घर के बाहर का है। वीडियो के अलावा तैमूर अली खान और करीना कपूर की कई फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B9NI_zGhiJr/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं तैमूर अली खान के अलावा उनकी मम्मी की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ अहम किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा करीना जल्द ही इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम में भी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में करीना कपूर एक पुलिस के रोल में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...