1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों के समर्थन में 7 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा निकालेगी सपा

किसानों के समर्थन में 7 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा निकालेगी सपा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों के समर्थन में 7 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा निकालेगी सपा

किसानों के समर्थन में 7 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा निकालेगी सपा

केंद्र सरकार द्वारा बनाए नए कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले 11 दिनों से सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे है। तो वहीं, किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच हुई कई दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सरकार थोड़ी नरम पड़ती दिखाई दे रही है। इस बीच खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोमवार दिसंबर 07 दिसंबर से पदयात्रा शुरू करेंगे।

बता दें कि किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की शुरू होने वाली पदयात्रा का शुभारंभ कन्नौज से होगा। इस यात्रा में सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी भाग लेंगे। पदयात्रा का ऐलान करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है।

सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले। जब तक यह कानून वापस नहीं होता तब तक पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार पदयात्रा आयोजित करेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का धान और मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदा जा रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...