सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर जिलाध्यक्ष की पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मनोज यादव की पत्नी गीता यादव और महानगर लखनऊ के कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव की पत्नी दीपिका श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए, दिवंगत आत्माओं की शांति और संतप्त परिवारीजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। गीता यादव राजकीय इंटर कालेज की प्रधानाचार्या थीं। उनका कल हृदयगति रूकने से निधन हो गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर के जिलाध्यक्ष श्री मनोज यादव की पत्नी श्रीमती गीता यादव और महानगर लखनऊ के कोषाध्यक्ष श्री संतोष श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक …https://t.co/Y33Kpf5IwS
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 16, 2020
7 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज भी जारी रही। गांव-गांव पदयात्रा, जनसम्पर्क के साथ चौपाल, गोष्ठी, साइकिल यात्रा, मोटरसाइकिल यात्रा, बैलगाड़ी यात्रा का आयोजन किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज भी जारी रही। https://t.co/GwH27ei5nO
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 16, 2020
समाजवादी पार्टी का किसानों के संघर्ष को पूरा समर्थन हैं। सीतापुर में नरेन्द्र सिंह वर्मा विधायक महमूदाबाद के नेतृत्व में किसान यात्रा निकली। रमकुण्डा चैराहे तक पैदल आये लगभग 700 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने गिरफ्तार किया।
भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ़्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।
सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि क़ानून का असर सब पर पड़ रहा है। pic.twitter.com/xnuszU6rld
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 16, 2020
लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष, सुशील दीक्षित, अनुराग यादव पूर्व प्रत्याशी सरोजनीनगर, रामसिंह राणा पूर्व प्रत्याशी लखनऊ स्नातक क्षेत्र विधान परिषद, दुर्गेश कश्यप, हर्ष वशिष्ठ सहित कुल 69 कार्यकर्ता लखनऊ कारागार में बंद है। सुधाकर सिंह पूर्व विधायक सहित एक दर्जन कार्यकर्ता मऊ जेल में बंद है। मनोज कुमार सिंह डब्लू सहित कई कार्यकर्ता चंदौली जेल में बंद है।