1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SP महाराजगंज ने शुरु की ये नई पहल, फरियादियों को नहीं लगाना होगा थाने का चक्कर, मौके पर ही होगी कार्रवाई

SP महाराजगंज ने शुरु की ये नई पहल, फरियादियों को नहीं लगाना होगा थाने का चक्कर, मौके पर ही होगी कार्रवाई

पुलिस चौपाल में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस टीम को मौके पर भेज जांच और त्वरित कार्रवाई कराई जायेगी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SP महाराजगंज ने शुरु की ये नई पहल, फरियादियों को नहीं लगाना होगा थाने का चक्कर, मौके पर ही होगी कार्रवाई

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

महाराजगंज: योगी सरकार सूबे में फरियादी को हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में महाराजगंज जिले के पुलिस अधिक्षक (SP) प्रदीप गुप्ता  ने लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा सराहनीय पहल किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए खुद लोगो से मिलकर उसका निस्तारण करेंगे। पुलिस अधिक्षक ने लोगो को जल्द से जल्द न्याय दिलाने के लिए शनिवार 14 अगस्त से जिले में एक नई पहल की शुरुआत सदर कोतवाली परिसर में करते हुए पुलिस चौपाल की शुरुआत की।

आपको बता दें कि पुलिस चौपाल में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस टीम को मौके पर भेज जांच और त्वरित कार्रवाई कराई जायेगी। इस दौरान दो घंटे तक चले चौपाल में वाहनों के साथ पुलिस की 10 टीमें तैनात की गई थी, जो फरियादियों के साथ मौके पर जाकर उचित कार्रवाई में जुटे हुए थे। पुलिस अधिक्षक प्रदीप गुप्ता की इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।

SP द्वारा महाराजगंज जिले में शुरू किए गए पुलिस चौपाल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उसका जल्द निस्तारण करने के बाद आम जनता को पुलिस थाने व चौकी का चक्कर लगाने से राहत देने का है। शनिवार को लगे पुलिस चौपाल में SP फरियादियों की समस्याओं को सुनने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम को उसके निस्तारण का निर्देश दे रहे थे। सबसे खास बात यह रही कि मौके पर ही निस्तारण की रिपोर्ट भी ले रहे थे।

लगे पुलिस चौपाल के दौरान पुलिस की टीम आवश्यकता पड़ने पर फरियादियों के साथ मौके पर पहुंचकर और मामले की जांचकर उसका निस्तारण कर रही थी। पुलिस की इस नई कार्यशैली से फरियादियों में भी आत्मसंतुष्टि और पुलिस के प्रति काफी विश्वास दिखाई दे रहा था। चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता आज एक्शन में दिखे।

चौपाल के दौरान सदर कोतवाली में कुछ फरियादियों के द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों की भी शिकायत आई। जिस पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को फौरन लाइन हाजिर करने के बाद जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस चौपाल की शुरुआत करने के बाद SP प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस चौपाल का उद्देश्य आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही पुलिस टीम के द्वारा त्वारित गति से उनका निस्तारण करने का था। चौपाल के दौरान भूमि विवाद, पति पत्नी के विवाद सहित कई तरह के मामले आए थे। जिसमें पुलिस टीम को मौके पर भेजकर उसका त्वरित गति से निस्तारण कराया जा रहा है। यह चौपाल आम जनता के लिए काफी उपयोगी है जिसमें त्वरित गति से उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। फरियादियों की तरफ से कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी शिकायत आई थी। जिसमें तत्काल कार्रवाई की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...