1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा भी ब्राह्मणों को साधने में जुटी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वाराणसी से आये प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को मंच से बांटे 500 रुपये के नोट

सपा भी ब्राह्मणों को साधने में जुटी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वाराणसी से आये प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को मंच से बांटे 500 रुपये के नोट

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी तक सूबे में अपनी फिजा बनाने में लगी हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा भी ब्राह्मणों को साधने में जुटी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में वाराणसी से आये प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को मंच से बांटे 500 रुपये के नोट

रिपोर्ट: राणा प्रताप सिंह/ सत्यम दुबे

बलिया: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी तक सूबे में अपनी फिजा बनाने में लगी हैं। वहीं BJP भी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक चौकाने वाली खबर बलिया से सामने आई है। जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे।

 

आपको बता दें कि जिले में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा के जयंती पर उनके आंगन में ही आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में खुले मंच पर वाराणसी से आये ब्राह्मणों को 500-500 के नोट बांटे गये। जो RNI के कैमरे में कैद हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के नेता सूर्यभान सिंह वाराणसी से ब्रह्मणों को बुलाये थे। बलिया में वाराणसी से बुलाये गये ब्राह्मणों को 500 का नोट बांटा गया।

समाजवादी पार्टी के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडेय सहित सपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। ब्राह्मणों ने कहा मंच पर हमें किया गया सम्मानित। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कतार में खड़े ब्राह्मणों के हाथों में 500-500 के नोट दिख रहे किसी के हाथो में तो किसी के अंग वस्त्र में ये रुपये खुले मंच पर बांटे जा रहे है।जबकि ब्राह्मणों ने कहा कि वो वाराणसी से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया है।

होने वाले विधानसभा चुनाव में मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी ब्राह्मणों को साधने में लग गई है। जिसकी शुरुआत बसपा ने अयोध्या से की। मायावती साल 2007 की तरह ही ब्राह्मणों को साधकर सूबे की मुख्यमंत्री बनना चाह रही है। मायावती के बाद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मणों को साधने में लग गई है। सपा अपने इस अभियान की शुरुआत पूर्वांचल से कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...