1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘मलंग’ की स्क्रीनिंग पर पापा संग पहुंची सोनम कपूर, ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

‘मलंग’ की स्क्रीनिंग पर पापा संग पहुंची सोनम कपूर, ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘मलंग’ की स्क्रीनिंग पर पापा संग पहुंची सोनम कपूर, ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

फिल्म मलंग की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार को रखी गई जिसमें फिल्मी एक्टरों का जमावड़ा देखने को मिला। साथ ही ऐक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं। बॉलीवुड की फैशनिस्ता कही जाने वाली सोनम ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसका एक हिस्सा शियर फैब्रिक का था। बेशक सोनम कपूर काफी स्टनिंग लग रही थीं।

लेकिन सोनम का यह अंदाज ट्रोलर्स को बिलकुल पसंद नहीं आया और कई यूजर्स को लगा कि सोनम अपने पापा के साथ ज्यादा ही बोल्ड ड्रेस में आ गई। बाद में सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनम कपूर को बुरी तरह ट्रोल कर दिया। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई है जिसमें कई यूजर्स उनकी तारिफ कर रही हैं तो वहीं कई यूजर्स ने निंदा भी की है।

https://www.instagram.com/p/B8PG5H7nEq2/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल, इंस्टाग्राम यूजर वायरल भयानी ने अभिनेत्री काए वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, अपने पापा के साथ में ऐसी ड्रेस पहनकर खड़ी हो? इन लोगों को कोई शर्म ही नहीं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, पिताजी के सामने इतना बोल्ड पहन रखा है। वहीं, कई यूजर्स ने कहा कि एक्ट्रेस को शर्म आनी चाहिए।

आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब सोनम को उनके आउटफिट्स और बोल्ड फैशन च्वाइसेज के लिए ट्रोल किया गया हो। हाल ही में अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में सोनम ने जो साड़ी पहनी और लुक कैरी किया था उसे देख ट्रोलर्स ने उन्हें ‘दादी’ और ‘बुढ़िया’ तक भी कहा था। फिल्म मलंग में सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर का भी एक अहम रोल देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करे तो पिछले साल आई फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आईं थी। ‘मलंग’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी भी मूख्य भूमिका में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...