दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। पूरी दुनिया में अभी तक 1,99,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 7900 से ज्यादा लोग कोरोना के चलते अपनी जान गवां चुके है। भारत में अभी तक 150 मामले सामने आए है और 3 की मौत हो चुकी है। हर कोई एहतियात बरत रहा है। सरकारें भी इसकी रोकथाम और इलाज की हर संभव कोशिश में लगी है। कोरोना वायरस के डर से जहां अधिकतर लोग अपने घरों में बने हुए है और ट्रेवल करने से बच रहे है।
कोरोना का कहर देखकर सोनम कपूर भी लंदन से भारत रवाना हो गईं। सोनम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में सोनम मास्क पहने नजर आ रही है। उनके बैकग्राउंड में फ्लाइट जैसी कोई चीज दिख रही है।
सोनम का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसमें वह कह रही थीं कि “मैं और आनंद भारत के लिए निकल चुके हैं। घर पहुंचने को बेसब्र हूं। लव यू ऑल।” भारत में एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की। मालूम हो कि एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस की चपेट में तो नही है।
इसी क्रम में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की भी जांच हुई है। बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन से भारत लौटी है। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई है और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके। बता दें कि अधिकतर लोग इस वायरस से बचने के लिए अपने घरों में बने रहने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाने की कोशिश कर रहे है।