लोगों को कैंसर के प्रति जागरुक करने के लिए दुनिया भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है. कैंसर एक ऐसा रोग है जिसका सही समय पर इलाज न होने से पर किसी भी इंसान को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ सकता है। इस बीमारी ने कई भारतीय हस्तियों को अपनी चपेट में लिया है जिनमें से कुछ कैंसर की जंग जीत गए तो कई को इस जंग में हार गये।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्र भी पिछले 2 साल से कैंसर की इस जंग से लड़ रही थी उन्होंने इस जंग से लड़ाई जीती और दूसरे कैंसर पीडित लोगों को भी इसके प्रति जागरुक किया और वर्ल्ड कैंसर डे पर सोनाली ने अपनी कैंसर की जर्नी के बारे में लोगों को एक वीडियों के जरिए बताया।
सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फोटोज के जरिए अपनी कैंसर से लड़ाई की जर्नी को शेयर किया, वीडियो में सोनाली ने कहा जीवन में बदलाव ही स्थायी है और कैसे जिंदगी बदल चुकी है. इसे 2 साल बीत चुके हैं.
इन दो सालों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया. कैंसर ने मुझे एक अंधेरी सुरंग के आखिर में रोशनी देखने तक का धैर्य सिखाया. इसके बाद मैंने खुद को नया पाया. साथ ही रोज खुश रहना सिखाया. खुद को पहचानने के मेरे इस सफर ने मुझे बताया कि मैं इससे कहीं ज्यादा हूं।
जो भी लोग इससे गुजर रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि कैंसर हमें डिफाइन नहीं कर सकता. यह इससे बहुत बढ़कर है और बाद में सोनाली ने कहा था कि बाकी आपके लिए, अपने शरीर की सुनें और रेगुलर चेकअप कराएं. पहले ही पहचान होने से मदद मिलती है।
सोनाली बेंद्रे ने साल 2018 में अपने फैन्स को अपने कैंसर के बारे में बताया कि वो मेटास्टिक कैंसर से पीड़ित थीं. जिसका इलाज उन्होंने अमेरिका में कराया था.
कैंसर के इलाज के दौरान सोनाली ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अक्सर वो अपने सोशल मीडिया के जरिए कैंसर से पीड़ित लोगों को इससे लड़ने की प्रेरणा देती रहती थीं।