देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है हर कोई आज होली के रंगों में रंगा नदर आ रहा है। आम आदमी से लेकर नेताओं और बॉलीवुड हस्तियों तक हर किसी के लिए होली का त्योहार खास होता है। ऐसे में होली का खुमार बॉलीवुड पर भी छाया हुआ है।
बलीवुड के इतिहास में कई ऐसी फिल्में है जिनमे होली के त्योहार को देखा जा सकता है। रंग बरसे गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा का रोमांस हो या फिर गोलियों की रासलीला-रामलीला फिल्म में रणवीर-दीपिका का किस। इन सभी ने कहानियों को नया मोड़ दिया।
फिल्म ‘शोले’ में दिखाया गया है का गाना ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ बहुत फेमस है। इस गाने के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रोमांस दिखाया गया है।
‘सिलसिला’ फिल्म का ‘रंग बरसे’ गाना काफी फेमस है। इस गाने के पहले एक सीन है जिमसें जया,अमिताभ, रेखा और संजीव कुमार रंग में रंगे होते है। तभी रेखा जया से जाकर कहती है कि उसने उस शख्स से शादी नहीं की है जिससे वह प्यार करती है। यही बात अमिताभ बच्चन भी फिल्म में संजीव कुमार से कहते हैं। इस सीन के बाद पूरी फिल्म की कहानी पलट जाती है।
बॉलीवुड की मशहूर फिल्मों में से एक ‘मोहब्बतें’ फिल्म में भी परंपरा को तोड़ते हुए सभी लोग होली का त्योहार मनाते हुए दिखाए गए हैं। फिल्म का एक सीन काफी फेमस हुआ था जिसमें शाहरुख खान अमिताभ बच्चन के गुलाल से माथे पर टीका लगाते हैं।