1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में कुछ किसान कृषि बिल के समर्थन में उतरे

मेरठ में कुछ किसान कृषि बिल के समर्थन में उतरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ में कुछ किसान कृषि बिल के समर्थन में उतरे

मेरठ- कृषि कानून को लेकर देश में हर जगह बवाल मचा हुआ है। इस कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में तमाम विरोधी राजनैतिक दल भी एकजुट हो गए हैं। उधर, ऐसे में मेरठ जिले के कुछ किसान इस कानून के समर्थन में उतर आए हैं।

दरअसल, मंगलवार को जिले के तीन किसान हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। किसानों ने कृषि बिल का समर्थन करते हुए सरकार के फैसले की सराहना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनैतिक दल अपने हितों के लिए कानून का विरोध करके किसानों को बरगला रहे हैं। जबकि भाजपा की सरकार लगातार किसानों के हितों के लिए काम कर रही है।

कृषि कानून के समर्थन में कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे किसानों ने दावा किया कि जल्द ही देश के सभी किसान समझ जाएंगे कि यह कानून किसानों को लाभ पहुंचाने वाला है, ना कि नुकसान करने वाला।

हालांकि, कृषि कानून को समर्थन देने के लिए किसानों की अधिक भीड़ नहीं जुट पाने को लेकर कृषि कानून के समर्थक किसानों के चेहरों पर मायूसी भी देखने को मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...