रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: अपने क्षेत्र और सामज के विकास के लिए हमेशा सबसे आगे रहने वाली प्रमुख समाज सेविका डॉक्टर बीना लवानियां बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। BJP यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनको भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे, संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण कुमार निषाद समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि डॉक्टर बीना लवानिया समाज के उन संवेदनशील लोगो में से हैं, जो कोरोना महामारी के दौरान आगरा वासियों के लिए देवदूत बनकर मदद की थी। महामारी के भीषण दौर में जब लोग घर से निकलने में भी डर रहे थे उस वक्त डॉ बीना लवानियां गली मोहोल्लों और बस्तियों में जाकर लोगो के आवश्यकता के अनुसार मदद की थी।
आगरा शहर वासियों को सैनिटाइजर और मॉस्क महीनों तक निःशुल्क बंटवाये,इनकीं एक टीम सिर्फ यही देखती थी कि आम जन तक राहत पहुँच रही है या नही। गरीबों के घरों तक राशन और खाना भी पहुँचवाया। जिन बच्चों के माता-पिता का निधन कोरोना काल मे हुआ ऐसे कई बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी इन्होंने उठाया। जब कोरोना काल मे ऑक्सीजन के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई थी तब ना सिर्फ इन्होंने अपनी टीम के माध्यम से लोगों तक ऑक्सीजन पहुँचवाई बल्कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी ज़रूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध करवाए।
डॉक्टर बीना लवानिया शिक्षित वर्ग की कर्मशील महिला हैं। उनकी योग्यता की बात करें तो उन्होने पीएचडी किया हुआ है। काफी दिनों तक देश की विख्यात एमिटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रही है। लेकिन इन्होंने अपनी नौकरी से उस वक्त त्यागपत्र तब दे दिया जब इन्हें लगा कि इन्हें मानव जीवन के लिए कुछ करना है। इसके बाद से ही उन्होने समाजसेवा का एक ऐसा काम चुना जिससे लोगो के दिलो में भी जगह बनाने में कामयाब हुई। इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

अब डॉक्टर बीना लवानियां सक्रिया राजनीति के माध्यम से समाजसेवा का विस्तार कर करने जा रही हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उन्हो भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया है।