नई दिल्ली : थप्पड़, वो भी झन्नाटेदार थप्पड़, जिसकी गूंज सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गूंज उठी। जिसके बाद से यह थप्पड़ लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और हो भी क्यों ना क्योंकि यह थप्पड़ सोशल मीडिया स्टार हरीम शाह ने जड़ा। है। गौरतलब है कि सोमवार को हरीम शाह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो विवादास्पद मुफ्ती अब्दुल कवी को थप्पड़ मारते नजर आ रही है।
Domestic Abuse is not gender based, and is a crime even if it is by wife or a girl friend!
My sympathies with #MuftiQavi #MeToo and if he needs, I offer legal help. #HareemShah pic.twitter.com/dkInm87Jqv
— Shama Junejo (@ShamaJunejo) January 18, 2021
आपको बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद हरीम ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि मुफ्ती उनके साथ अश्लील बातचीत कर रहे थे, इसलिए उन्होंने ये थप्पड़ जरा। हमारे पास उस बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। वहीं मुफ्ती अब्दुल ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। मुफ्ती ने कहा कि जब हरीम ने उन्हें थप्पड़ मारा तो वह सिर्फ चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया कि हरीम के साथ एक और महिला थी। हरीम ने मुझे थप्पड़ मारा और दूसरी महिला ने इसे रिकॉर्ड कर लिया। मुफ्ती ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि हरीम ने उन्हें किसलिए थप्पड़ मारा।
आपको बता दें कि मुफ्ती को थप्पड़ मारने की वजह से हरीम शाह पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गईं है। कई लोगों ने जहां हरीम का समर्थन किया तो वहीं कुछ लोगों ने टिक टॉकर हरीम शाह की आलोचना की है। बता दें कि इससे पहले भी मुफ्ती अब्दुल कवी का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो हरीम शाह के साथ बात करते नजर आए थे।
वीडियो कॉल में मुफ्ती कवी ने कहा था कि वो हरीम से मिलना चाहते थे लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से नहीं मिल सके। वीडियो में मुफ्ती हरीम शाह को शहजादी कहकर बुलाते हैं। वो कहते हैं, शहजादी गुस्सा मत हो, मुझे अपनी शक्ल दिखाओ। जवाब में हरीम शाह कहती हैं कि वो दोगले लोगों का चेहरा नहीं देखती हैं।