1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अम्बेडकरनगर में थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

अम्बेडकरनगर में थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अम्बेडकरनगर में थानाध्यक्ष के विदाई समारोह में जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर जिले में एक थानाध्यक्ष के विदाई समारोह मे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां जमकर उड़ी है।

बिल्कुल शाही अंदाज में दर्जन भर गाड़ियों के काफिले के साथ हुई विदाई में सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान नहीं रखा गया।

 काफिले में 112 की गाड़ी शामिल रही और पुलिसकर्मी बिना मास्क के ही रहे। थानाध्यक्ष के काफिले में सरकारी गाड़ियां शामिल हुई।

जैसे ही इस मामले में जोर पकड़ा आनन फानन में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

आपको बता दे कि टाण्डा से बीजेपी विधायक संजू देवी ने थानाध्यक्ष पर अवैध वसूली समेत कई आरोपों को लेकर कार्यवाही की मांग की थी।

मनोज सिंह को थानाध्यक्ष बसखारी से हटाकर जैतपुर थाने पर तैनाती दी गयी है। सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी ऐक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...