1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लेकसभा चुनाव में हारने वाले लोग देश तोड़ना चाहते हैं: स्मृति ईरानी

लेकसभा चुनाव में हारने वाले लोग देश तोड़ना चाहते हैं: स्मृति ईरानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लेकसभा चुनाव में हारने वाले लोग देश तोड़ना चाहते हैं: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कहा कि 2019 में लोकसभा का चुनाव न जीत पाने वाले लोग शाहीन बाग जैसे मामलों को समर्थन देकर देश तोड़ने का काम कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी का नाम लेते हुए स्मृति ने कहा कि, इसके नेता मनीष सिसोदिया तथा कुछ ऐसे ही दल शाहीन बाग के धरना प्रदर्शन को समर्थन दे रहे हैं, जहां देश विरोधी नारे लग रहे हैं, संविधान की आलोचना हो रही है, महात्मा गांधी को कोसा जा रहा है, जिन्ना वाली आजादी की बात हो रही है, हमारे समाज के कुछ समुदायों की कब्र बनाने की बात हो रही है।

इसके आगे स्मृति ईरानी ने कहा कि, ”मैं ऐसे राजनेताओं से पूछना चाहती हूं कि क्या उनका राजनीतिक स्तर इतना गिर गया है कि वे देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खडे़ हो गये हैं। ऐसे राजनैतिक दलों और नेताओं को देश की जनता देख रही है।” गंगा यात्रा के सवाल पर स्मृति ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें गंगा यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...