1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

(संवाददाता गिरीश तिवारी की रिपोर्ट)

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कोटद्वार के झण्डा चौक में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

वहीं, क्रांति दल के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, हमारी मांग है की वर्तमान सरकार द्वारा गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित किया जाए। फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में हुई धांधली बाजी हुई उसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई और जो भी दोषी हो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...