1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़ में बने छह और नए कोरोना के अस्पताल

अलीगढ़ में बने छह और नए कोरोना के अस्पताल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अलीगढ़ में बने छह और नए कोरोना के अस्पताल

कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए अलीगढ़ मंडल ने अब पुख्ता तैयारी कर ली है। मंडल के चारों जिलों में अब छह और नए कोरोना हॉस्पीटल तैयार हो गए हैं। इनमें अलीगढ़ जिले में तीन व हाथरस, एटा व कासगंज में एक-एक अस्पताल नया बना है।

इसके अलावा आइसोलेशन बैड की भी क्षमता बढ़ाई गई है। मंडल भर में 1375 और नए आइसोलेशन बैड बना दिए गए हैं। तादें कि, मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मंडल में फिलहाल कोरोना वायरस के निवारक एवं उपचारक उपायों के लिए छह नए लेवल वन कोरोना हॉस्पीटल तैयार किए गए हैं। यह इस लड़ाई में मील का पत्थर साबित होंगे। अलीगढ़ जिले में 300 बैड के जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, 200 बैड के विजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आगरा रोड व 225 बैड के साई आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सारसौल को कोरोना अस्पताल के रूप में स्वीकृति दे दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...