1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर : आदमखोर भेड़ियों ने वृद्ध महिला को बनाया अपना निवाला

सीतापुर : आदमखोर भेड़ियों ने वृद्ध महिला को बनाया अपना निवाला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर : आदमखोर भेड़ियों ने वृद्ध महिला को बनाया अपना निवाला

Reporter-jyoti kumar

पूरा मामला जनपद सीतापुर के थाना क्षेत्र सदरपुर इलाके के ग्राम चमारनपुरवा का है।

जहां पर जयकोरा 70 वर्ष पत्नी अंगनू अपने घर पर सो रही थी कि इसी बीच आदमखोर भेड़ियों ने इसे बुरी तरह से नोच कर जख्मी कर दिया।

तथा महिला की एक आंख भी निकाल ली .महिला घायल होने पर चीख पुकार कर इधर उधर भाग रही थीं।

चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे ने किसी प्रकार आदमखोर जानवर से बचाया।

परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर वन दरोगा अमित कटियार ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र मे कांबिंग की। कांबिंग के दौरान वन विभाग की टीम को चार भेड़िए दिखाई दिए।

वहीं गांव वासी बता रहे कि लगभग एक दर्जन जानवर है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी यह आदमखोर जानवर क्षेत्र में लोगों को नोंच चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...